हिमाचल में जल परिवहन सेवा शुरू किए जाने को लेकर प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की ओर से अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। इस योजना को सिर चढ़ाने के लिए परिवहन विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है। परिवहन मंत्री ने कहा कि हिमाचल में जल्द ही झीलों के माध्यम से जल परिवहन सेवा शुरू की जाएगी। इससे सड़कों पर यातायात का दबाव कम होगा और पर्यटन गतिविधियों को बल मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। जल परिवहन सेवा शुरू होने से घंटों का सफर मिनटों में हो सकेगा जिससे लोगों के पैसे की भी बचत होगी। गोविंद सिंह ठाकुर ने गुरुवार को एनटीपीसी की जल परिवहन विशेषज्ञों की टीम और परिवहन आयुक्त कैप्टन जेएम पठानिया के साथ तत्तापानी से कोल डैम तक जल परिवहन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए सर्वे किया।
हिमाचल में जल परिवहन सेवा से होने वाले फ़ायदे :
- समय की बचत
- सड़कों पर यातायात कम होना
- स्थानीय लोगो के लिए नौकरियों के अवसर मिलना
- पर्यटन को बड़ाबा
प्रथम चरण में तत्तापानी से कोल डैम तक के क्षेत्र को पर्यटन गतिविधियों के लिए विकसित करने की योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का पर्यटन विकास पर विशेष जोर है। मुख्यमंत्री की विकासात्मक सोच के अनुरूप ही जलमार्गों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू करने की दिशा में गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।
जलमार्गों के विकास से पर्यटकों के लिए अनेक मनोरंजक गतिविधियों के अवसर उपलब्ध होंगे। लोग नौका विहार का आनंद ले सकेंगे। झीलों के सौंदर्यीकरण के अलावा इनके किनारों पर और आस-पास में पर्यटकों के अनुकूल सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल विकास को तरजीह देते हुए नदियों-झीलों को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए भी व्यापक योजना पर काम किया जा रहा है। जल परिवहन शुरू होने से जल के प्राकृतिक तंत्र और जलीय जीवों को कोई संकट न हो इस का ध्यान रखा जाएगा।
Post a Comment